बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: बलरामपुर। बलरामपुर देहात के बिजली पर गांव में इंडिया मार्का नल की कमी है। जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी में लोगों के सामने पेयजल की किल्लत खड़ी हो गई। अंगद कुमार, रामकुमार, शरण यादव, चंदन सिंह आदि ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...