Balrampur News: आशुकविता प्रतियोगिता में सुनंदा शुक्ला ने मारी बाजी
बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में शुक्रवार को 'विद्यार्थी' विषय पर आशुकविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बीएड प्रथम वर्ष की सुनंदा शुक्ला ने प्रथम, गुलशन मिश्रा ने द्वितीय और अमित चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्रो. एसपी मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र का भविष्य हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.