Balrampur News: आरटीआई के जवाब में मिली धमकी, शराब भट्टी संचालक पर एफआईआर
बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जनहित में जानकारी मांगना बलरामपुर के एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया। देशी शराब की भट्टी से संबंधित सूचना मांगे जाने से नाराज भट्टी संचालक ने अधिवक्ता को देर रात फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम भलुहिया निवासी अधिवक्ता अरुण कुमार उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने ग्राम सेखुई कला स्थित एक देशी शराब की दुकान (भट्टी) के संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बलरामपुर से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शराब भट्टी संचालक उमेश कुमार मिश्रा पुत्र बासुदेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.