बलरामपुर, अगस्त 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। विकासखंड गैण्डास बुजुर्ग के गोबर्धनपुर गांव में आयोजित चौरसिया समाज की जागरूकता गोष्ठी में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ बीआर चौरसिया ने कहा कि परिवार और समाज में बढ़ते अधिकांश विवादों की मुख्य वजह आपसी समझ, संवाद और सहनशीलता में कमी है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण आज हर व्यक्ति स्वयं को किसी से कम नहीं मानना चाहता, जबकि समाज में सभी परिस्थितियां समान होना संभव नहीं है। सेवा, सद्भाव और परस्पर सम्मान ही सुखी जीवन का मूल मंत्र हैं। डॉ. चौरसिया ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर बातचीत बंद कर देना संबंधों में दूरियां पैदा करता है। संवाद समाप्त होने से संवेदनाएं कमजोर पड़ती हैं और रिश्तों में खटास आने लगती है। इसलिए जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, आपसी बातचीत और मेलजोल बनाए रखना चाह...