बलरामपुर, जुलाई 31 -- Balrampur News: ललिया। विकास खंड हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत मथुरा बाजार में नवनिर्मित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पंचायत भवन का शुक्रवार को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, प्रमाण-पत्रों एवं पंचायत संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान नपाप अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र सिंह धीरू, नित्यानंद सिंह, सगीर अहमद सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...