बलरामपुर, अगस्त 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गांव में आधार सेवाओं के संचालन में लापरवाही मिलने पर जिला पंचायत राज विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विकास खंड श्रीदत्तगंज की ग्राम पंचायत महुआ धार की पंचायत सहायक को आधार सेवा शुरू न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार सचान की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं संचालित करने के लिए आवश्यक मशीनें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसके बावजूद ग्राम पंचायत महुआ धार की पंचायत सहायक मोनिया यादव द्वारा अब तक एक भी आ...