बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आधार सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत पर जिले में कार्रवाई की गई है। शिकायत की जांच के बाद संबंधित पंचायत सहायक की ऑपरेटर आईडी निष्क्रिय कर दी गई। वहीं, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली के आरोप में रजिस्ट्रार (पंचायती राज निदेशालय) पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंचायती राज निदेशालय के निदेशक अमित कुमार सिंह की तरफ से 29 अगस्त को जारी किए गए पत्र में कहा गया कि यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से सात अगस्त को प्राप्त ई-मेल में शिकायत की गई थी। इसमें जिले के एक आधार केंद्र पर कार्यरत पंचायत सहायक पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने का आरोप लगाया गया था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ई-ग्राम स्वराज के लंबित कार्य जल्द पूरे कराने के निर्देश ...