Balrampur News: आदिवासी जनजाति कल्याण युवा संस्था का हुआ शपथ ग्रहण
बलरामपुर, जुलाई 5 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा स्थित इमिलियाकोडर थारू संग्रहालय में रविवार को मूल आदिवासी जनजाति कल्याण युवा संस्था का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज देश की मूल संस्कृति का वाहक है। महंत ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को समाज के विकास की आधारशिला बताते हुए युवाओं को नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान बलरामपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए आलोक चौधरी को जिलाध्यक्ष व श्वेता चौधरी को महामंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.