Balrampur News: आज से 9 जुलाई तक चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। 7, 8 और 9 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन जमा योजनांतर्गत आरएनजी प्लांट, बालपुर रोड को 1200 केवीए विद्युत संयोजन देने के लिए निर्माणाधीन 33 केवी लाइन के अवशेष एचटी लाइन निर्माण कार्य के चलते लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि निर्धारित अवधि में 132/33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर से जुड़े 11 केवी इंडस्ट्रियल, 11 केवी डीएम आवास एवं हॉस्पिटल तथा 11 केवी हॉस्पिटल फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान औद्योगिक आस्थान धर्मपुर, जिलाधिकारी आवास, पुलिस लाइन, जिला जज आवास, पुलिस अधीक्षक आवास, फुलवरिया बाईपास, बहादुरपुर कॉलोनी तथा संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.