बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर तहसील तुलसीपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी जनगणना-2027 की ओर से ईशावास्यम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक को पत्र भेजकर प्रशिक्षण के लिए छह कक्ष उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है। विभाग से जारी पत्र के अनुसार तहसील क्षेत्र में कुल 2021 प्रगणक और सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इनके लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण 26 अक्टूबर से शुरू होना है। प्रशिक्षण कक्षों में कुर्सी, मेज, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, पंखे, लाइट और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशिक्षण के लिए 26, 27, 28, 30, 31 अक्टूबर तथा 1, 4, 5, 6, 12, 13 और 14 नवंबर की तिथियां निर्धारित की गई हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: जनगणना के ...