Balrampur News: आज सिटी पैलेस से निकलेगी श्रीराम की भव्य शोभायात्रा
बलरामपुर, अक्टूबर 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी महोत्सव मंगलवार को बलरामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में आयोजित 76वें दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के तहत भगवान श्रीराम की भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद बड़े परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर धर्मप्रेमियों में उत्साह है। श्री रामलीला कमेटी, शिव नाट्यकला मंडल और महाराजा बलरामपुर के विशेष सहयोग से होने वाले इस आयोजन में मंगलवार शाम 4:30 बजे सिटी पैलेस से भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकलेगी। श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.