Balrampur News: आग में जले दो आशियाने, गृहस्थी का सामान खाक
बलरामपुर, जुलाई 5 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैपुरवा स्थित ईदगाह के पास रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों के अशियाने जलकर खाक हो गए। हादसे में लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर शब्बीर पुत्र चिंकू और मुजफ्फर पुत्र चिंकू के घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण उसे बुझाने के लिए दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बावजूद उन्हें कामयाबी नहीं मिली। देखते ही देखते दोनों घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दमकल कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.