Balrampur News: आगामी त्योहारों को लेकर हरैया थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक
बलरामपुर, अगस्त 22 -- Balrampur News: हरैया सतघरवा, संवाददाता। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना हरैया परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव ने जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों व विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों से संवाद किया। क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने श्रावण मास, बारावफात, रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि का प्रयोग करने के साथ सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.