Balrampur News: आकाशीय बिजली से मृत युवक के परिजनों को मिली चार लाख मदद
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगरौरा निवासी बाबू लाल वर्मा के पुत्र अतीश वर्मा की कुछ समय पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने प्रशासनिक स्तर पर प्रयास कर मुख्यमंत्री की दैवीय आपदा पीड़ित परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई। विधायक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और मृतक के पिता बाबू लाल वर्मा को सहायता स्वीकृति पत्र सौंपा। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बाबू लाल, मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा, धर्मराज वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.