बलरामपुर, जुलाई 9 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंगाही के मजरा सिंगरौरा में गुरुवार शाम तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की। थाना हरैया क्षेत्र के सिंगरौरा गांव निवासी अतीश वर्मा (15) पुत्र बाबूलाल वर्मा गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने खेत में मेड़ बांध रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच अचानक आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। एक राहगीर ने तत्काल गांव पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी। ग्रा...