बलरामपुर, अक्टूबर 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव और 29 व 30 अक्टूबर को आंधी-बारिश की आशंका को देखते हुए बलरामपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 32 बाढ़ चौकियों, 19 बाढ़ शरणालयों और 32 मेडिकल टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) से भी संपर्क किया गया है। जरूरत पड़ने पर दोनों बलों को मदद के लिए बुलाया जा सकता है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली कड़कने की आशंका है। इसे देखते हुए प...