बलरामपुर, जुलाई 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में मंगलवार को उतरौला नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में रिक्त नवसृजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 40 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत 56 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। पूरे दिन शैक्षिक व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तखार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से शासन स्तर से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराई जा रही है। अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र, निवास, जाति व आयु समेत अन्य जरूरी अभिलेखों का बारीकी से सत्यापन किया जा रहा है। सभी अभ्यर्थियों को मूल अभिलेखों के साथ निर्धारित प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सिफारिश या धनराशि का क...