Balrampur News: असत्य पर सत्य की होगी जीत, धू-धूकर जलेगा रावण का पुतला
बलरामपुर, अक्टूबर 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर में 76वें विजयदशमी महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को बड़े परेड ग्राउंड में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके लिए कारीगरों ने तीनों पुतलों को तैयार कर लिया है। वहीं सनातन धर्म सभा की ओर से बड़े परेड ग्राउंड में मंच बनाने के साथ ही मैदान को भी कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया है। विजयदशमी पर भगवान राम की भव्य झांकी सिटी पैलेस से निकलेगी। यह बड़ा पुल, चौक, सब्जी मंडी, वीर विनय चौराहा और पीपल तिराहा होते हुए बड़े परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यहां भगवान राम और रावण की सेना के बीच युद्ध का मंचन होगा। इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: आज सिटी पैलेस से निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.