बलरामपुर, जुलाई 6 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के पीएचसी महाराजगंज तराई इन दिनों अव्यवस्थाओं और विवादों को लेकर चर्चा में है। अस्पताल में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों के साथ ही स्टाफ के बीच मारपीट और बाइक में आगजनी की घटना सामने आने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीएचसी गुलरिहा हिसामपुर में तैनात स्टाफ नर्स अमरावती ने आरोप लगाया है कि महाराजगंज तराई में तैनात कुछ कर्मचारियों की ओर से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो जुलाई की रात उनके पति की बाइक में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी ओर फार्मासिस्ट और एक स्टाफ नर्स ने भी अमरावत...