Balrampur News: अवैध नोवा अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, सील कराने की कार्रवाई शुरू
बलरामपुर, अगस्त 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज-उतरौला मार्ग स्थित नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान नवजात की मौत के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जांच में अस्पताल के बिना पंजीकरण संचालित होने की बात सामने आई है। गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अस्पताल को सील कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक नवजात के पिता अमित कुमार यादव निवासी कुटकुड्यों, थाना हरैया ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक उनकी पत्नी खुशबू को 13 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.