बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बालागंज (जोकिया) में नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे नोवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई हुई है। अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले ने व्यवस्था पर सवाल खड़े किए तो जांच में अस्पताल के संचालन से जुड़े गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. उबैदुर रहमान और डॉ. नीतू मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं प्रशासनिक टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम कौइनिया निवासी 24 वर्षीय खुशबू यादव पत्नी अंकित कुमार यादव को 13 अगस्त को प्रसव के लिए नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात स्वस्थ था। 15 अगस्त की सुबह ...