बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। खेतों को नीलगाय, छुट्टा मवेशियों व अन्य वन्य जीवों से बचाने के लिए किसानों द्वारा लगाई जाने वाली झटका मशीनें अब इंसानों और मवेशियों की जान के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं। जिले में समय-समय पर करंट लगने से लोगों और पशुओं की मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बावजूद इसके इन मामलों में अक्सर पुलिस केवल पंचनामा और पोस्टमार्टम कर अपनी कार्रवाई पूरी मान लेती है। इसके बाद न तो यह मामले की जांच होती है और न ही मशीन वैध थी या अवैध इसकी जांच। मामले की जांच पूरी करने के बाद भी पुलिस व जिम्मेदार विभाग की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई भी नहीं करती है।जिले यह भी पढ़ें- खेतों में प्रवाहित करंट के झटके बेजुबानों की ले रहे जान में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपनी फसलों को म...