Balrampur News: अवैध कोचिंग संस्थानों पर डीआईओएस ने की कार्रवाई
बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। जिले में बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में राजकीय प्रधानाचार्य डॉ. चंदन पांडेय ने टीम के साथ सदर और तुलसीपुर नगर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में अमित श्रीवास्तव, राहुल शर्मा एवं अभिमन्यु तिवारी शामिल रहे। फुलवरिया बाईपास स्थित एक कोचिंग संस्थान में निरीक्षण के दौरान करीब 20 छात्र-छात्राएं अध्ययन करते मिले, लेकिन संस्थान का पंजीकरण नहीं पाया गया। संचालक अमित कुमार को तत्काल संचालन बंद कर आवश्यक पंजीकरण कराने तथा शासन के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद बैरागी पुरवा स्थित एक अन्य कोचिंग संस्थान तथा कृष्ण गोपाल यादव द्वारा संचालित कोचिंग में भी पंजीकरण संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.