Balrampur News: अवकाश पर मिले तीन शिक्षक, एक बिना सूचना के रहा अनुपस्थित
बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सदर खंड शिक्षाधिकारी घनश्याम वर्मा ने शुक्रवार को सदर क्षेत्र के करीब एक दर्जन परिषदीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति, निपुण गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन और रसोईघर की साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक ऑनलाइन अवकाश पर पाए गए, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता भीखपुर के सहायक अध्यापक अनिल कुमार शुक्ल बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। उनकी अनुपस्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अवकाश पर मिले तीन शिक्षक, एक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.