Balrampur News: अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, निजी केंद्रों पर जाने की मजबूरी
बलरामपुर, जुलाई 4 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में बड़े प्रचार-प्रसार के साथ शुरू की गई अल्ट्रासाउंड सेवा उद्घाटन के बाद से ही ठप पड़ी है। मशीन और कक्ष तैयार होने के बावजूद नियमित सोनोग्राफी न होने से हर माह लगभग एक हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ के साथ अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ के निर्देश पर प्रारंभ में पीएचसी महाराजगंज के डॉ. बालमुकुंद मौर्य व सीएचसी तुलसीपुर की डॉ. निशा गुप्ता की ड्यूटी निर्धारित की गई थी। हालांकि बाद में डॉ. निशा गुप्ता का संबद्धीकरण महिला अस्पताल बलरामपुर कर दिया गया, जबकि डॉ. मौर्य महाराजगंज में ही सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में तुलसीपुर में नियमित अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू नहीं हो सकी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.