बलरामपुर, अक्टूबर 22 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। थाना तुलसीपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायलों में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भी शामिल है, जिसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पहली घटना तुलसीपुर-गैसड़ी मार्ग पर चयपुरवा गांव के पास हुई। सदाडीह निवासी सत्यम श्रीवास्तव अपने मित्र के साथ काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया। सत्यम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूसरी घटना पिपरहवा-नंदमहरा मार्ग पर देर रात हुई। कल्यानपु...