Balrampur News: अर्जुनपुर में रही कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर-हरैया मार्ग स्थित ग्राम अर्जुनपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला मंत्री राम प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित सात दिवसीय कथा में भक्तिमय माहौल रहा। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कथा में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। अयोध्या धाम से आए कथावाचक पंडित कृष्ण देव पांडेय महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म, भक्त प्रहलाद, वामन अवतार और गजेंद्र मोक्ष के प्रसंग सुनाए। श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो उठे। पूरा पंडाल नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंज उठा। जन्मोत्सव पर महिलाओं ने मंगलगीत गाए और श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.