Balrampur News: अररा नाले पर पुल निर्माण की मांग तेज, डीएम को भेजा गया ज्ञापन
बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। विकासखंड पचपेड़वा के ग्राम भगवानपुर कोडर को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले अररा नाले पर पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि बरसात के समय नाले का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो जाता है। जिससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और रोजमर्रा के कार्य से आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। युवा समाजसेवी अजीत कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर पुल निर्माण के लिए आवश्यक वन विभागीय स्वीकृति जल्द दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नाले के आसपास करीब 300 मीटर भूमि वन विभाग के अधीन होने के कारण निर्माण कार्य लंबित है। कहा कि समस्या को लेकर 18 नवंबर 2025 को शिकायत भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.