बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोपी ने राजस्व विभाग में अमीन के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर युवती से 8.81 लाख रुपये ऐंठ लिए। विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी तैयार कर दिया। करीब एक वर्ष तक नौकरी लगने का भरोसा दिलाकर टालता रहा और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नगर क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदबाग निवासी शालिनी वर्मा ने 10 जुलाई को नगर कोतवाली में तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अमीन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8.81 लाख ठगे उन्होंने बताया कि रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटवा सराय खास निवासी मनोज कुमार चौहान ने राजस्...