Balrampur News: अभिभावकों को बांटे एक हजार पौधे, दिलाया संरक्षण का संकल्प
बलरामपुर, जुलाई 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आईएसजी कॉन्वेंट अकादमी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक हजार से अधिक पौधे अभिभावकों को वितरित किए गए। इस अवसर पर सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव गुलाटी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य खुशबू गुलाटी ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराते हुए उनके नियमित मूल्यांकन पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.