Balrampur News: अफवाहों पर न दें ध्यान, त्योहारों में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
बलरामपुर, अगस्त 20 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार पुलिस चौकी परिसर में बारावफात त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ ललिया डीके श्रीवास्तव ने की। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पीस कमेटी बैठक के दौरान संभ्रांत लोगों से इंस्पेक्टर ललिया मृत्युंजय सिंह ने कहा कि बारावफात का त्योहार शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव की स्थिति में लोग कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। यह भी पढ़ें- Bareily News: शांति से मनाएं बारावफात त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.