बलरामपुर, सितम्बर 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मंगलवार को कार्यालय परिसर स्थित अपराध शाखा व चुनाव सेल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर शाखाओं में कार्यों की प्रगति व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों को अनुशासन, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने शाखाओं में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगंतुकों के साथ शिष्ट व सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यालयीन कार्यों में समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी अभिलेखों को व्यवस्थित, अद्यावधिक और सुरक्षित रखने के निर्द...