Balrampur News: अपनी मांगों को लेकर फार्मासिस्ट 13 को देंगे धरना
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आगामी 13 नवंबर को जिले के सभी फार्मासिस्ट अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि कई वर्षों से फार्मासिस्ट संवर्ग की लम्बित समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिसपर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले की शाखा के सभी फार्मासिस्ट आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे। इस क्रम में 13 नवंबर को सीएमओ कार्यालय तथा 20 नवंबर को महा निदेशक चिकित्सक एवं स्वास्थ्य सेवा लखनऊ के कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में जिले के फार्मासिस्ट प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.