Balrampur News: अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है स्काउट-गाइड: प्रधानाचार्य
बलरामपुर, जुलाई 4 -- Balrampur News: बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, घुघुलपुर में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण, मार्चपास्ट और ध्वज सलामी के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य गीता मिश्रा तथा उपप्रधानाचार्य उत्तम सिंह पाल रहे। शिविर में प्रदेश के 11 नवोदय विद्यालयों-बहराइच, बाराबंकी, बरेली, अयोध्या, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी सहित अन्य जिलों के 88 गाइड कैडेट एवं प्रशिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को तृतीय सोपान की विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने कहा कि स्काउट-गाइड छात्रों में अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम का विकास करता है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को इसके आदर्शों को अपनाना चाहिए। शिविर के दौरान कैडेट्स ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.