Balrampur News: अनिल बने ग्राम पंचायत अधिकारी, विधायक ने दी बधाई
बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: उतरौला। उतरौला के महुआधनी गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद अनिल ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सरकारी सेवा में जाने का सपना साकार किया। चयन की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। विधायक रामप्रताप वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता समेत कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अनिल ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, परिवार और शुभचिंतकों को दिया। यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर इकौना की आस्था त्रिपाठी सहित दो का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.