बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नवीन दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बहुमंजिला भवन निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग अब आगे बढ़ गई है। अधिवक्ताओं के मुताबिक उच्च न्यायालय ने 18,900 वर्गफुट भूमि पर प्रस्तावित अधिवक्ता भवन के लेआउट को स्वीकृति दे दी है। निर्माण के लिए इस्टीमेट मांगा गया है। इसके बाद शासन से धन आवंटन होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकेगा। प्रस्तावित भवन सात मंजिला होगा। इसमें अधिवक्ताओं के लिए 206 चैंबर, लाइब्रेरी और तीन बड़े हाल बनाए जाने की योजना है। भवन में चार लिफ्ट के साथ अधिवक्ताओं व वादकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी प्रस्तावित है। लेआउट स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर अधिवक्ताओं में खुशी है। जिला बार संघ अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन व महामंत्री संजय तिवारी सहित अन्य अधि...