Balrampur News: अधिक कीमत पर यूरिया बेचने के आरोप में उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित
बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचने की शिकायत सही मिलने पर कृषि विभाग ने गैसड़ी विकासखंड के जनकपुर क्षेत्र स्थित एक उर्वरक विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी के निर्देश पर मेसर्स यादव ट्रेडर्स बसंतपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दुकान बंद पायी गई, जबकि विक्रेता के पिता मौके पर मौजूद थे। पूछताछ के दौरान वह उर्वरक के स्टॉक और वितरण से संबंधित अभिलेखों की संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके, जिससे दुकान का सत्यापन नहीं हो सका। निरीक्षण के दौरान किसान मुकेश कुमार यादव ने अधिकारियों को बताया कि उनसे एक बोरी यूरिया के साथ एक किलोग्राम जिंक के लिए कुल 400 रुपये लिए गए, जो निर्धारित मूल्य से अधिक है। प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.