Balrampur News: अज्ञात बाइक की टक्कर से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र के मटियरिया चौराहे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। किशोर की मौत से माता-पिता और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि ललिया थाना क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर गांव निवासी 15 वर्षीय मुन्ना उर्फ सनी सोनी बाइक से हरैया थाना क्षेत्र के सिकंदर बोझी जा रहा था। इसी बीच रास्ते में मटियरिया चौराहे के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुन्ना सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता हेमचंद्र सोनी, मां बड़का सोनी और छोटे भाई सतेंद्र सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.