Balrampur News: अघोषित कटौती से सीमावर्ती गांवों में बिजली संकट गहराया
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: गैसड़ी। भारत-नेपाल सीमा से सटे गैसड़ी क्षेत्र के कई गांवों में अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोस्टर के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है, मोबाइल चार्ज करना मुश्किल हो गया है और भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.