बलरामपुर, जुलाई 28 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। देवीपाटन रोड और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बीच लगातार अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति की स्थिति ऐसी हो गई है कि सप्लाई बार-बार आती-जाती रहती है। बिजली आने की राहत मिलते ही कुछ ही मिनटों में फिर कटौती हो जाती है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। विद्युत कटौती को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि लगातार बिजली गुल रहने से व्यापार प्रभावित हो रहा है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अघोषित बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल वहीं घरों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज उमस भरी गर्मी से पर...