Balrampur News: अंगूठा लगवाकर चार महीने तक नहीं दिया राशन
बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की गई। जांच में राशन वितरण में गंभीर अनियमितता उजागर होने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर ग्राम पंचायत मथुरा विकास खंड हरैया सतघरवा के उचित दर विक्रेता के खिलाफ थाना ललिया में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मेलेंदु ने बताया कि ग्राम पंचायत मथुरा के कोटेदार जगदीश पुत्र हुसैनी के विरुद्ध शिकायत की गई थी कि वह कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें खाद्यान्न नहीं दे रहा है। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर दुकान का भौतिक सत्यापन किया और कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। जांच में शिकायत सही पाई गई। लाभार्थियों ने बताया कि पिछले चार महीनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.