बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिवपुर कपूर दियर गंगा घाट पर सेमरिया डेरा बस्ती को नदी के कटान से बचाने के लिए 9.97 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए दस डैपनर (कटर) में पहला नोज शनिवार की शाम मस्का कटान की चपेट में पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इससे पूर्व तीसरे नंबर का नोज करीब दो माह पूर्व कटकर गिर गया था। करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए कटानरोधी कार्य के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।बताया जाता है कि गंगा के तटवर्ती शिवपुर कपूर दियर के पूर्वी हिस्से में स्थित सेमरिया डेरा बस्ती पहले से ही कटान के खतरे की जद में थी। कटान बस्ती से महज 15 से 20 मीटर की दूरी तक पहुंच गया था, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। बस्ती को सुरक्षित करने के लिए बाढ़ खंड की ओर से करीब 9.97 करोड़ रुपये की...