Balia News: 62 एकड़ में बनेगा जेल, 57 एकड़ भूमि की खरीद पूरी : डीएम
बलिया, अगस्त 21 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में एक हजार बंदियों की क्षमता वाले नए जेल भवन के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नए जेल भवन के निर्माण से जुड़ी सभी तैयारियां और बाधाएं दूर कर ली गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।बताया कि नया जेल भवन बलिया-गड़वार मार्ग पर ग्राम नरायनपाली, खड़ीचा और घोसवटी में सड़क के किनारे बनाया जाएगा। इसके लिए कुल 62 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से अब तक 57 एकड़ भूमि की खरीद पूरी की जा चुकी है। जिलाधिकारी के अनुसार प्रस्तावित जेल भवन को आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीक से लैस किया जाएगा। भवन का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से कराया जाएगा। जेल परिसर में बंदियों की सुरक्षा और प्रबंधन के साथ-साथ आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.