बलिया, अक्टूबर 3 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने 5909 विद्यार्थियों में एक करोड़ 49 लाख 74 हजार 120 रुपये की छात्रवृत्ति का प्रमाणपत्र वितरित किया। डीएम के हाथों प्रमाणपत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पहले चरण में जिले के 5,571 विद्यार्थियों को मिली 1.36 करोड़ की छात्रवृत्तिविभागों के माध्यम से धनराशि का वितरण जिले में तीनों विभागों के माध्यम से सामान्य वर्ग के 222 विद्यार्थियों को छह लाख 71 हजार, अनुसूचित जाति के 327 विद्यार्थियों को चार लाख 58 हजार, अनुसूचित जनजाति के 310 विद्यार्थियों को तीन लाख 72 हजार, पिछड़ा वर्ग के 45...