Balia News: 56 हजार किसानों की सम्मान निधि पर संकट
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले के लगभग 56 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 24वीं किस्त उनके खाते में नहीं पहुंचने की आशंका है। चूंकि यह किसान अभी तक ई-केवाईसी, भूलेख अंकन और बैंक खाता आधार सीडिंग नहीं करा सके हैं। लिहाजा शासनादेश के मुताबिक इन किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंच पाएगा। उप निदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह ने किसानों को 28 अक्तूबर तक हर हाल में ई-केवाईसी पूरी कराने को कहा है, ताकि उनके खाते में सम्मान निधि की धनराशि पहुंच सके। कृषि विभाग के सम्मान निधि योजना में पंजीकृत साढ़े चार लाख किसान हैं, लेकिन करीब एक लाख से अधिक किसानों को किसी न किसी कारण से योजना का लाभ नहीं मिलता है। विभागीय आंकड़ों में जनपद के लगभग 3.50 लाख किसानों को सम्मान निधि की 23वीं किस्त मिली थी। ऐसे में भारत सरकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.