बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने जिले के मतदेय स्थलों के लिए भवनों के अधिग्रहण का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि स्नातक निर्वाचन के 34 और शिक्षक निर्वाचन के 20 सहित कुल 54 मतदेय स्थलों के लिए निर्धारित भवनों को 21 से 25 अक्टूबर तक अधिग्रहित किया है। इन भवनों का उपयोग मतदान संबंधी कार्यों के संचालन के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों और मतदान कार्मिकों के ठहरने के लिए किया जाएगा। उन्होंने संबंधित भवनों के प्रभारी एवं स्वामियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसि...