Balia News: 48 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का समापन आज
बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर के काशीपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता सुदर्शन राय और डॉ. देवानंद राय के आवास पर आयोजित 48 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का समापन बुधवार को होगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जिले के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों ने संगीतमय संकीर्तन से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। इससे पहले हरिकीर्तन का शुभारम्भ विधि-विधान से पूजा-पाठ से हुआ। पांच दशक से भी अधिक समय से चल रही इस परम्परा के निर्वहन में सभी लोग पूरी तन्यमयता से लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.