Balia News: 30 घंटे से फेफना बाजार की बिजली गुल
बलिया, सितम्बर 4 -- Balia News: फेफना। स्थानीय फीडर में गुरुवार को दोपहर आए तकनीकी फॉल्ट के कारण फेफना बाजार की बिजली आपूर्ति पिछले 30 घंटे से ठप है। इसके कारण भीषण गर्मी और उमस में जन जीवन बेहाल हो गया है। बिजली गुल रहने से घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद हैं ही पेयजल के लिए बेहद परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि फेफना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होना आम बात बन गई है। समय पर मरम्मत नहीं होने से लोगों को लंबे समय तक अंधेरे में रहना पड़ता है। इस सम्बंध में कनिष्क अभियंता रामनारायण यादव ने बताया कि अंडर ग्राउंड विद्युत केबल में फाल्ट है, जिसे सही कर जल्दी ही विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.