Balia News: 29 को आएंगे मुख्यमंत्री, बांसडीह के पकहां में तैयारी तेज
बलिया, अगस्त 26 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सहतवार-चांदपुर मार्ग पर स्थित पकहां गांव के मौजा गलाफरपुर में आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गई है। हेलीपैड निर्माण के साथ ही जर्मन हैंगर टेंट आदि लगाने का काम शुरू हो गया है। बुधवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी ओमवीर सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र व विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक केतकी सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री सरयू की बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलेंगे और उनमें राहत किट का वितरण करेंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान नई परियोजनाओं की भी सौगात दे सकते हैं。
कार्यक्रम की तैयारी मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.