Balia News: 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा
बलिया, सितम्बर 5 -- Balia News: बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के नोनिया छपरा निवासी रजनीश यादव को बहादुरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि 23 मार्च को बहादुरपुर के पास एक युवक को लाठी-डंडा और चाकू से मारकर घायल करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी की खोजबीन की जा रही थी। हालांकि वह घटना के बाद से फरार हो गया था। पुलिस अधिकारियों ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में नगर कोतवाल प्रवीण सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Balia News: 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.